प्रिंसिपल मैडम
मैं घर नहीं जाना चाहती हूं। मैं मां-बाप के साथ नहीं रहना चाहती हूं। वे लोग मेरा
मानसिक-शारीरिक शोषण करते हैं। जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शुक्ला
मोहंती, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि
बोस और मीडिया के लोगों के सामने वुमेंस कॉलेज की छात्रा प्रतिमा कुमारी (काल्पनिक
नाम) ने रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए। प्रतिमा मां-बाप की इकलौती संतान है।
उसने कहा कि ‘मम्मी-पापा कहते हैं रोमांटिक थॉट लाओ। पिताजी तो 12 बजे रात में दवाइयां खिलाते हैं। वह क्या दवा है, मुझे नहीं पता। मुझसे लड़कियों के नंबर मांगते हैं। लड़कों
से बात करने पर नाराज हो जाते हैं। यहां तक की मम्मी-पापा चाहते हैं कि जब वे
शारीरिक संबंध बनाएं, तो मैं भी शामिल रहूं। जब
मैं इनकार करती हूं, तो वे मुझे मानसिक तथा
शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते हैं। प्रिंसिपल मैडम, मैं अब घर नहीं जाना चाहती। मुझे अपने पास रख लीजिए। ऐसा
नहीं होगा, तो मैं जान दे दूंगी।’
मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन
ने छात्रा के मां-बाप को बुलाया। आरोपों के बारे में पूछताछ की। लेकिन, वे इन आरोपों से इनकार करते रहे। जब उनसे पूछा गया कि आखिर
एक लड़की अपने मां-बाप पर ऐसे आरोप क्यों लगा रही है, तो वे कुछ नहीं बोल पाए।
मां-बाप पर
छात्रा ने लगाए ये आरोप
मम्मी-पापा मेरे
सामने ही संबंध बनाते हैं। मुझे भी उसमें शामिल करना चाहते हैं।
मम्मी-पापा की
बात नहीं मानने पर बेल्ट से मेरी पिटाई होती है।
मुझसे लड़कियों
के नंबर मांगे जाते हैं। पापा उनसे भी गंदी बातें करते हैं।
No comments:
Post a Comment